देश में कम से कम 10 फैक्ट-चेक ऑर्गनाइजेशंस के पास वॉट्सऐप पर अपनी टिपलाइन है। वॉट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल फेक न्यूज और गलत इन्फर्मेशन फैलाने के लिए भी किया जाता है। हालांकि फेक न्यूज के सर्कुलेशन को रोकने लिए वॉट्सऐप, फीचर्स की एक लिस्ट लागू करने का दावा कर रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स को आए दिन अनवेरिफाइड सूचनाएं मिलती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वॉट्सऐप पर मिलने वाली जानकारी को आप कैसे वेरिफाइड यानी सत्यापित कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, हाल में पूरे हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव और तमाम राजनीतिक-सामाजिक पहलुओं को देखते हुए वॉट्सऐप पर मिलने वाली अनवेरिफाइड सूचनाओं को वेरिफाइ करना प्रासंगिक हो जाता है। देश में कम से कम 10 फैक्ट-चेक ऑर्गनाइजेशंस के पास वॉट्सऐप पर अपनी टिपलाइन है, ताकि यूजर्स उन्हें मिली जानकारी को वेरिफाई कर सकें। इन टिपलाइनों को इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) द्वारा वेरिफाई किया जाता है। इन ऑर्गनाइजेशंस की मदद से फोटो, वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग समेत अन्य कंटेंट को वेरिफाई किया जा सकता है। ये अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मराठी और प...