यह पहली बार नहीं है कि जब सरकार ने चीन से जुड़े ऐप्स पर देश में बैन लगाया है। चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव के बाद लगभग दो वर्ष पहले टिकटॉक, शेयरइट, UC Browser और WeChat सहित कई ऐप्स पर रोक लगाई गई थी केंद्र सरकार ने चीन से जुड़े 54 ऐप्स पर बैन लगाने का आदेश दिया है। इन ऐप्स में Garena Free Fire, Tencent का Xriver और NetEase का Onmyoji Arena शामिल हैं। चीन के साथ लगभग दो वर्ष पहले बॉर्डर पर तनाव और झड़पों के बाद सरकार ने लगभग 300 ऐप्स को ब्लॉक किया है। गूगल ने Gadgets 360 को बताया कि सरकार के आदेश के बाद उसने प्ले स्टोर से इन ऐप्स का एक्सेस "अस्थायी तौर पर ब्लॉक" कर दिया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है, "इन 54 ऐप्स ने कथित तौर पर महत्वपूर्ण अनुमतियां प्राप्त की थी और यूजर्स का संवेदनशील डेटा एकत्र कर रहे थे। इस डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था और इसे विदेश में मौजूद सर्वर्स पर भेजा रहा था। इनमें से कुछ ऐप्स को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं क्योंकि ये कैमरा और माइक के जरिए जासूसी और निगरानी जैसी गतिविधियां कर सकते हैं।" बैन किए गए ऐप्स में Garena की गेम ...