मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही छह इमोजी रिएक्शन लॉन्च करने वाला है। WhatsApp का नया अपडेट एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। बता दें कि इमोजी रिएक्शन पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर उपलब्ध है। Discord, Slack और Telegram पर भी इमोजी रिएक्शन पहले से मौजूद है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp ने इमोजी रिएक्शन का अपडेट देना शुरू कर दिया है। नए इमोजी रिएक्शन फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.3 पर देखा जा सकता है, हालांकि बीटा में भी यह चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Like, Love, Laugh, Surprised, Sad और Thanks कुल छह इमोजी रिएक्शन मिलेंगे, हालांकि यूजर्स को इसमें कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo ने ट्वीट करके कहा है कि इमोजी रिएक्शन एंड्रॉयड के अलावा डेस्कटॉप और iOS के लिए भी आएगा। वैसे WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर तीनों प्लेटफॉर्म के बारे में कुछ नह...