Skip to main content

Posts

Showing posts with the label tech news

100 km/h होगी टॉप स्पीड, 200 km की रेंज वाली Oben Rorr भारत में 15 मार्च को होगी लॉन्च

💥 💥  अपकमिंग Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph बताई जा रही है। 💥 💥  भारत में कुछ दिनों में एक और लॉन्ग रेंज और दावे अनुसार, पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (upcoming electric motorcycle in India 2022) लॉन्च होने वाली है। बैंग्लोर स्थित Oben अपनी Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को कथित तौर पर 15 मार्च को लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं होगी। दावा किया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी और यह 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर भारत में मौजूदा Tork Kratos और Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से होगी।  HT Auto के  अनुसार , Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 15 मार्च को लॉन्च किया जाना है, और इसकी डिलीवरी अप्रैल-जून के बीच शुरू होगी। कंपनी इस ईवी के डिज़ाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर चुकी है। आधिकार...

90 दिनों की Extra वैलिडिटी और रोजाना 3GB डेटा दे रहा BSNL का यह रिचार्ज, समझें पूरा Plan.

  यह ऑफर 31 मार्च 2022 को खत्म हो जाएगा। बात जब किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की आती है, तो Jio, Airtel और VI जैसे टेलिकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL आगे नजर आता है। BSNL अपने प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को एक खास ऑफर दे रहा है, जो 31 मार्च 2022 को खत्म हो जाएगा। यह ऑफर दो प्रीपेड प्लान्स पर मौजूद है। हालांकि दोनों प्‍लान ऊंची रेंज वाले हैं और इन्‍हें रिचार्ज कराने पर यूजर्स को एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी मिलती है। ये रिचार्ज प्‍लान हैं 2999 रुपये और 2399 रुपये के। हम आपको इन रिचार्ज प्‍लान्‍स की पूरी डिटेल दे रहे हैं। अगर आपको इन रिचार्ज प्‍लान में बेनिफ‍िट्स नजर आते हैं, तो 31 मार्च से पहले आप इन्‍हें चुन सकते हैं।  सबसे पहले बात BSNL के 2999 रुपये वाले प्रीपेड  रिचार्ज प्‍लान  की। इसमें 90 दिनों की अडिशनल वैलिडिटी ऑफर की जा रही है, यानी यूजर्स को 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ लगभग तीन महीने की फ्री सर्विस दी जाएगी। इसके लिए 31 मार्च 2022 से पहले  रिचार्ज  कराना होगा। इस रिचार्ज प्‍लान के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसम...

बिना इंटरनेट कनेक्‍शन के ऐसे करें UPI पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

'123PAY' नाम की इस UPI पेमेंट सर्विस की मदद से फीचर फोन्‍स से भी डिजिटल पेमेंट्स किए जा सकते हैं। खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से कई बार यूपीआई (UPI) पेमेंट में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए UPI सिस्टम ने इस मुश्किल को खत्‍म कर दिया है। '123PAY' नाम की इस UPI पेमेंट सर्विस की मदद से फीचर फोन्‍स से भी डिजिटल पेमेंट्स किए जा सकते हैं। यूजर के फोन में इंटरनेट कनेक्‍शन नहीं होने पर भी वह UPI पेमेंट कर सकता है। स्‍मार्टफोन के साथ-साथ 40 करोड़ से ज्‍यादा फीचर फोन यूजर्स इस सिस्‍टम को इस्‍तेमाल करके डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।     एक फोन कॉल में हो जाता है पेमेंट    अपने फोन से 08045163666 पर कॉल करें। कॉल शुरू होने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। पैसे ट्रांसफर करने के लिए ‘1' दबाएं। IVR निर्देशों का पालन करते हुए अपना बैंक सिलेक्‍ट करें। एक बार फिर से अपने फोन नंबर का इस्‍तेमाल करके पेमेंट को जारी रखने के लिए ‘1' दबाएं। अपना फोन नंबर एंटर करें।  बताई गई ‘की' दबाकर अपने फोन नंबर को कन्‍फर्म करें। अमाउंट टाइप करें, जो आप भे...