Cannondale Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है Cannondale Mavaro Neo 1 की कीमत $7,800 (लगभग 6 लाख रुपये) है, और यह अपने घरेलू बज़ार में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। अमेरिका स्थित Cannondale ब्रांड ने कथित तौर पर हाल ही में नई Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है, जिसकी फुल चार्ज रेंज 175 किलोमीटर बताई जा रही है। इसमें Garmin कंपनी का रडार भी फिट किया गया है, जो इलेक्ट्रिक साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को साइकिल के पीछे से आने वाली गाड़ी के बारे में अर्लट भेजता है। फिलहाल इस बाइक को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यह मौजूदा Mavaro Neo का अपग्रेड और बेहतर वर्ज़न बताया जा रहा है। Gizmochina के अनुसार , Cannondale Mavaro Neo 1 की कीमत $7,800 (लगभग 6 लाख रुपये) है, और यह अपने घरेलू बज़ार में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक साइकिल को चार साइज़ में लॉन्च किया गया है। Cannondale Mavaro Neo 1 के फीचर्स की बात करें, तो ई-बाइक को रेंज और गार्मिन रडार के नाम पर प्रोमोट किया जा रहा है। बता दें, इस इले...