Skip to main content

100 km/h होगी टॉप स्पीड, 200 km की रेंज वाली Oben Rorr भारत में 15 मार्च को होगी लॉन्च

💥 💥 

अपकमिंग Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph बताई जा रही है।

💥 💥 





भारत में कुछ दिनों में एक और लॉन्ग रेंज और दावे अनुसार, पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (upcoming electric motorcycle in India 2022) लॉन्च होने वाली है। बैंग्लोर स्थित Oben अपनी Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को कथित तौर पर 15 मार्च को लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं होगी। दावा किया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी और यह 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर भारत में मौजूदा Tork Kratos और Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से होगी। 

HT Auto के अनुसार, Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 15 मार्च को लॉन्च किया जाना है, और इसकी डिलीवरी अप्रैल-जून के बीच शुरू होगी। कंपनी इस ईवी के डिज़ाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अपकमिंग Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph बताई जा रही है।

कंपनी का दावा है कि रोर इलेक्ट्रिक बाइक 0-40 kmph स्पीड 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी। इसमें फास्ट चार्ज कैपेबिलिटी भी होगी, जिसके लिए दावा किया गया है कि बाइक का बैटरी पैक 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नए ARX फ्रेम से लैस होगी, जो हल्का होने के साथ मजबूत भी होगा।

इसमें फुल डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। बाइक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगी, जिससे राइडर इसके क्लस्टर को अपने मोबाइल फोन पर कंपनी के खास ऐप के जरिए पेयर कर सकेगा और कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकेगा। इसमें राउंड हेडलाइट और LED टर्न इंडिकेटर शामिल हैं। ट्रेंड के साथ चलते हुए इसमें स्प्लिट-स्टाइल सीट दी गई है। टायर्स फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स हैं।

फिलहाल कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि लॉन्च के समय कीमत के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सभी जानकारियां मुहैया कराई जाएगी। लॉन्च के बाद यह देश में सबसे पॉपुलर दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल - Revolt RV400 और Tork Kratos से टक्कर लेगी। दोनों बाइक कई एडवांस फीचर्स और लॉन्ग रेंज देने के लिए प्रसिद्ध हैं।


Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp में आ रहा है मैसेंजर और इंस्टाग्राम का ये बड़ा फीचर, ऐसे कर सकेंगे यूज

  मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही छह इमोजी रिएक्शन लॉन्च करने वाला है। WhatsApp का नया अपडेट एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। बता दें कि इमोजी रिएक्शन पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर उपलब्ध है। Discord, Slack और Telegram पर भी इमोजी रिएक्शन पहले से मौजूद है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp ने इमोजी रिएक्शन का अपडेट देना शुरू कर दिया है। नए इमोजी रिएक्शन फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.3 पर देखा जा सकता है, हालांकि बीटा में भी यह चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Like, Love, Laugh, Surprised, Sad और Thanks कुल छह इमोजी रिएक्शन मिलेंगे, हालांकि यूजर्स को इसमें कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo ने ट्वीट करके कहा है कि इमोजी रिएक्शन एंड्रॉयड के अलावा डेस्कटॉप और iOS के लिए भी आएगा।  वैसे WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर तीनों प्लेटफॉर्म के बारे में कुछ नह...