Skip to main content

175 km की रेंज देती है Cannondale Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Cannondale Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है 




Cannondale Mavaro Neo 1 की कीमत $7,800 (लगभग 6 लाख रुपये) है, और यह अपने घरेलू बज़ार में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।


अमेरिका स्थित Cannondale ब्रांड ने कथित तौर पर हाल ही में नई Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है, जिसकी फुल चार्ज रेंज 175 किलोमीटर बताई जा रही है। इसमें Garmin कंपनी का रडार भी फिट किया गया है, जो इलेक्ट्रिक साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को साइकिल के पीछे से आने वाली गाड़ी के बारे में अर्लट भेजता है। फिलहाल इस बाइक को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यह मौजूदा Mavaro Neo का अपग्रेड और बेहतर वर्ज़न बताया जा रहा है।

Gizmochina के अनुसार, Cannondale Mavaro Neo 1 की कीमत $7,800 (लगभग 6 लाख रुपये) है, और यह अपने घरेलू बज़ार में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक साइकिल को चार साइज़ में लॉन्च किया गया है।

Cannondale Mavaro Neo 1 के फीचर्स की बात करें, तो ई-बाइक को रेंज और गार्मिन रडार के नाम पर प्रोमोट किया जा रहा है। बता दें, इस इलेक्ट्रिक बाइक में 750Wh क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जो इसमें मौजूद Bosch ई-बाइक स्मार्ट सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। इस पूरे सिस्टम की वजह से कंपनी का दावा है कि मावारो नियो 1 ई-बाइक 175 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड रेंज ऑफर करती है। 

इस इलेक्ट्रिक साइकिल को Flow ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट में प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि इस ऐप के जरिए ई-बाइक की परफॉर्मेंस के साथ-साथ कुछ अन्य फीचर्स को ट्यून किया जा सकता है। ऐप के जरिए साइकिल के लिए ओटीए अपडेट भी प्राप्त किए जा सकेंगे। यह बेल्ट ड्राइव सिस्टम से लैस है, जिससे चेन में लगने वाली मेंटेनेंस लागत कम हो जाती है।

इलेक्ट्रिक साइकिल में एक छोटा डिस्प्ले हैंडलबार के पास फिट किया गया है, जो राइडर को सभी जरूरी सूचनाएं और जानकारियां मुहैया कराता है।

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp में आ रहा है मैसेंजर और इंस्टाग्राम का ये बड़ा फीचर, ऐसे कर सकेंगे यूज

  मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही छह इमोजी रिएक्शन लॉन्च करने वाला है। WhatsApp का नया अपडेट एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। बता दें कि इमोजी रिएक्शन पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर उपलब्ध है। Discord, Slack और Telegram पर भी इमोजी रिएक्शन पहले से मौजूद है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp ने इमोजी रिएक्शन का अपडेट देना शुरू कर दिया है। नए इमोजी रिएक्शन फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.3 पर देखा जा सकता है, हालांकि बीटा में भी यह चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Like, Love, Laugh, Surprised, Sad और Thanks कुल छह इमोजी रिएक्शन मिलेंगे, हालांकि यूजर्स को इसमें कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo ने ट्वीट करके कहा है कि इमोजी रिएक्शन एंड्रॉयड के अलावा डेस्कटॉप और iOS के लिए भी आएगा।  वैसे WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर तीनों प्लेटफॉर्म के बारे में कुछ नह...