Skip to main content

भारत ने सुरक्षा को खतरे के कारण कई चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया

 

यह पहली बार नहीं है कि जब सरकार ने चीन से जुड़े ऐप्स पर देश में बैन लगाया है। चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव के बाद लगभग दो वर्ष पहले टिकटॉक, शेयरइट, UC Browser और WeChat सहित कई ऐप्स पर रोक लगाई गई थी



केंद्र सरकार ने चीन से जुड़े 54 ऐप्स पर बैन लगाने का आदेश दिया है। इन ऐप्स में Garena Free Fire, Tencent का Xriver और NetEase का Onmyoji Arena शामिल हैं। चीन के साथ लगभग दो वर्ष पहले बॉर्डर पर तनाव और झड़पों के बाद सरकार ने लगभग 300 ऐप्स को ब्लॉक किया है।

गूगल ने Gadgets 360 को बताया कि सरकार के आदेश के बाद उसने प्ले स्टोर से इन ऐप्स का एक्सेस "अस्थायी तौर पर ब्लॉक" कर दिया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है, "इन 54 ऐप्स ने कथित तौर पर महत्वपूर्ण अनुमतियां प्राप्त की थी और यूजर्स का संवेदनशील डेटा एकत्र कर रहे थे। इस डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था और इसे विदेश में मौजूद सर्वर्स पर भेजा रहा था। इनमें से कुछ ऐप्स को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं क्योंकि ये कैमरा और माइक के जरिए जासूसी और निगरानी जैसी गतिविधियां कर सकते हैं।" बैन किए गए ऐप्स में Garena की गेम Free Fire सबसे लोकप्रिय कही जा सकती है। इसकी ऐप स्टोर पर 1,84,700 रेटिंग्स और प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड हैं।

बैन को लागू करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने गूगल और Apple को ऐप्स का एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश दिया है। गूगल के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को एक बयान के जरिए बताया, "IT एक्ट के सेक्शन 69 A के तहत दिया गया आदेश मिलने के बाद, हमने इससे प्रभावित डिवेलपर्स को सूचित कर दिया है और इन ऐप्स को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया गया है।" इस बारे में Apple की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली है। हालांकि, देश में ऐप स्टोर पर बैन वाली ऐप्स का एक्सेस नहीं है। IT एक्ट के सेक्शन 69 A के तहत सरकार के पास कंप्यूटिंग डिवाइसेज के जरिए कंटेंट का एक्सेस ब्लॉक करने की शक्ति है।

यह पहली बार नहीं है कि जब सरकार ने चीन से जुड़े ऐप्स पर देश में बैन लगाया है। चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव के बाद लगभग दो वर्ष पहले टिकटॉक, शेयरइट, UC Browser और WeChat सहित कई ऐप्स पर रोक लगाई गई थी। इनमें PUBG Mobile का ऐप भी शामिल था। इससे इन ऐप्स से जुड़ी चाइनीज कंपनियों को नुकसान हुआ था। इन कंपनियों ने भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या भी घटा दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp में आ रहा है मैसेंजर और इंस्टाग्राम का ये बड़ा फीचर, ऐसे कर सकेंगे यूज

  मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही छह इमोजी रिएक्शन लॉन्च करने वाला है। WhatsApp का नया अपडेट एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। बता दें कि इमोजी रिएक्शन पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर उपलब्ध है। Discord, Slack और Telegram पर भी इमोजी रिएक्शन पहले से मौजूद है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp ने इमोजी रिएक्शन का अपडेट देना शुरू कर दिया है। नए इमोजी रिएक्शन फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.3 पर देखा जा सकता है, हालांकि बीटा में भी यह चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Like, Love, Laugh, Surprised, Sad और Thanks कुल छह इमोजी रिएक्शन मिलेंगे, हालांकि यूजर्स को इसमें कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo ने ट्वीट करके कहा है कि इमोजी रिएक्शन एंड्रॉयड के अलावा डेस्कटॉप और iOS के लिए भी आएगा।  वैसे WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर तीनों प्लेटफॉर्म के बारे में कुछ नह...