Skip to main content

WhatsApp में स्थायी रूप से चैट को कैसे छुपाएं

 



नई आर्काइव चैट सेटिंग्स के द्वारा आप अपनी अनचाही चैट को छुपाकर रख सकते हैं। यह फीचर व्हाट्सएप ने जुलाई से शुरू की है।



WhatsApp में अपनी किसी चैट को छुपाने के लिए उसको आर्काइव करके हमेशा के लिए छुपाकर रख सकते हैं। यदि उसमें नए मैसेज भी आते हैं तो भी वह छुपी रहेगी। कई बार व्हाट्सएप के मेल बॉक्स में ऐसी चैट रखी रहती हैं जो हमारे किसी काम की नहीं। व्हाट्सएप की इस फीचर के द्वारा आप ऐसी चैट को जब तक चाहें छुपाकर रख सकते हैं। Archive folder ऐसे चैट पर्सन या ग्रुप चैट को इग्नोर करके रखता है और उनको ब्लॉक करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। 

अभी कुछ समय पहले तक आर्काइव फोल्डर में छुपे चैट में कोई नया मैसेज आता था वो फिर से दिखाई देने लग जाता था। यानि कि वह आर्काइव फोल्डर से बाहर आ जाता था। जुलाई में व्हाट्सएप ने नई Archived Chats सेटिंग्स को रोल आउट किया। इसके लागू होने के बाद अगर आर्काइव फोल्डर में रखी चैट में कोई नया मैसेज भी आता है तो भी वह छुपी हुई ही रहती है। इसका मतलब यह हुआ कि जब तक यूजर खुद उस आर्काइव चैट को फोल्डर से बाहर नहीं करना चाहता है तब तक वह छुपी हुई ही रहेगी। 
 

How to permanently hide chats on  WhatsApp


नई आर्काइव सेटिंग्स यूजर्स को कम जरूरी बातचीत को मेन चैट लिस्ट में छिपाकर आर्काइव करने की सुविधा देती है। जब तक आपको मेंशन नहीं किया जाता है या आपका रिप्लाई नहीं किया जाता है तब तक आपको नए मैसेज की नोटिफिकेशन नहीं मिलती है। पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों को आर्काइव किया जा सकता है, और इसे Archived सेक्शन में किसी भी समय एक्सेस किया जा सकता है। चैट को छिपाने के लिए, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

WhatsApp को खोलें, जिस चैट को आर्काइव करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। यह पर्सनल या ग्रुप चैट हो सकती है। 
टॉप में आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे- PinMute और Archive 
Archive ऑप्शन पर नीचे की ओर Arrow का निशान बना हुई दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक कर दें। 
Archived section अब आपको अपनी चैट फीड के टॉप पर दिखाई देगा। इस सेक्शन में जाकर आप कभी भी छुपाई गई चैट को देख सकते हैं। यूजर्स इसे दोबारा से unarchive भी कर सकते हैं। इसके लिए उस चैट को सिलेक्ट करें और Unarchive ऑप्शन पर क्लिक करें। (इस ऑप्शन में ऊपर की ओर arrow बनी होती है)
यदि आप सभी चैट को आर्काइव करना चाहते हैं तो चैट टैब पर जाएं। यहां पर More > Settings पर टैप करें। उसके बाद Chats > Chat History > Archive all chats पर टैप करें। 

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp में आ रहा है मैसेंजर और इंस्टाग्राम का ये बड़ा फीचर, ऐसे कर सकेंगे यूज

  मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही छह इमोजी रिएक्शन लॉन्च करने वाला है। WhatsApp का नया अपडेट एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। बता दें कि इमोजी रिएक्शन पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर उपलब्ध है। Discord, Slack और Telegram पर भी इमोजी रिएक्शन पहले से मौजूद है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp ने इमोजी रिएक्शन का अपडेट देना शुरू कर दिया है। नए इमोजी रिएक्शन फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.8.3 पर देखा जा सकता है, हालांकि बीटा में भी यह चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Like, Love, Laugh, Surprised, Sad और Thanks कुल छह इमोजी रिएक्शन मिलेंगे, हालांकि यूजर्स को इसमें कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo ने ट्वीट करके कहा है कि इमोजी रिएक्शन एंड्रॉयड के अलावा डेस्कटॉप और iOS के लिए भी आएगा।  वैसे WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर तीनों प्लेटफॉर्म के बारे में कुछ नह...